Social Items

संजय राउत के कतरे जाएंगे पर? अरविंद सावंत को भी शिवसेना ने बनाया मुख्य प्रवक्ता

 हिंदी न्यूज़   ›   देश   ›   संजय राउत के कतरे जाएंगे पर? अरविंद सावंत को भी शिवसेना ने बनाया मुख्य प्रवक्ता

संजय राउत के कतरे जाएंगे पर? अरविंद सावंत को भी शिवसेना ने बनाया मुख्य प्रवक्ता

शिवसेना ने अपने लोकसभा सांसद अरविंद सावंत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। गौरतलब है कि सावंत पहले पार्टी के प्रवक्ता रह चुके हैं। जब 2019 से पहले बीजेपी और शिवसेना गठबंधन में थे तो वे केंद्रीय कैबिनेट में शिवसेना के अकेले मंत्री थे। इधर, संजय राउत के पहले से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रहते हुए सावंत की नियुक्ति को राउत के पर काटने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। 

शिवसेना ने बुधवार को पार्टी का मुखपत्र 'सामना' में अपने प्रवक्ताओं की एक नई सूची प्रकाशित की। राज्यसभा सदस्य और 'सामाना' के कार्यकारी संपादक राउत को पिछले साल सितंबर में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया था। सावंत को शिवसेना प्रमुख नियुक्त करने का कदम राउत के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के राकांपा नेता अनिल देशमुख को ''एक्सीडेंटल होम मिनिस्टर" बता दिया था। 

इसके बाद महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने मंगलवार को कहा कि राउत को कोई भी टिप्पणी करने से पहले सावधान रहना चाहिए। राउत को राज्य में सहयोगी कांग्रेस से भी तब आलोचना का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने सुझाव दिया कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालना चाहिए। बता दें कि वर्तमान में UPA) की अध्यक्षता कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment